यूको आरसेटी सिरमौर द्वारा आयोजित लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल.., प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। नाहन विकास खंड की बनकला पंचायत में आयोजित इस 10 दिवसीय शिविर में क्षेत्र के 28 महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाए। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को न केवल आधुनिक फास्ट फूड बनाने की तकनीक सिखाई, बल्कि उन्हें ग्राहक सेवा, स्वच्छता मानकों, लागत प्रबंधन, बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग के बारीकी से गुर भी सिखाए। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन दीक्षा और ईडीपी मूल्यांकनकर्ता राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ नाहन की ओर से सुदेश उपस्थित रहीं। उनके साथ बनकला पंचायत की प्रधान रजनी, पंचायत सचिव आमवाला सौनवाला बिमला और आरसेटी निदेशक मंजीत भी मौजूद रहीं।