फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: स्वयंसेवियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के आसपास चलाया विशेष सफाई अभियान

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने सड़कों, नालियों और परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने झाड़ू और कूड़ेदान लेकर मेडिकल कॉलेज के आसपास फैली गंदगी को हटाया। अभियान का उद्देश्य न केवल सफाई करना बल्कि आमजन को स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराना भी रहा। स्वयंसेवियों ने लोगों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें