फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: हिमाचल व हरियाणा की दो कंपनियों के नाम वाले शराब की बोतलों के हजारों लेबल नदी में फेंके

हिमाचल व हरियाणा की दो कंपनियों के शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले हजारों लेबल नदी में फेंके गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में यह लेबल नदी में मिलने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर क्या वजह रही है कि इन लेबल को नदी में फेंकना पड़ा है। खैर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर के उपमंडल नाहन के सैनवाला के समीप नदी में बड़ी ढ़ांक (कई मंजिला) से नीचे कई बंडल (शराब) विस्की पर लगाए जाने वाले लेबल के फैंके गए हैं। इनमें दो कंपनियों के नाम अंकित हैं, एक कंपनी जिसका नाम अंकित है वह हिमाचल के कालाअंब में स्थित है जबकि दूसरी कंपनी जिसका नाम अंकित है वह हरियाणा के पीपली, कुरूक्षेत्र में है। मौके पर दो तरह की बोतलों में लगाए जाने वाले लेबल शामिल हैं। बडे लेबल पर 750 एमएल तथा छोटे लेबल पर 180 एमएल अंकित है। इसके अलावा एक कंपनी का एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर व कस्टमर केयर नंबर भी इन लेबल पर अंकित किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ लेबल तो बारिश के चलते नदी में जल स्तर बढऩे से बह भी गए हैं, लेकिन कई बंडल अभी भी मौके पर मौजूद हैं, जिनकी यदि गिनती की जाए तो यह हजारों में होंगे। उधर, ग्रामीण व पर्यावरणविद भी इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। हजारों की संख्या में लेबल फेंके जाने से नदी में गंदगी को बढ़ावा दिया गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मई महीने में कालाअंब में बंद पड़ी शराब की कंपनी में दबिश देकर अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब का भांडाफोड किया था। जो लेबल नदी में मिले भी हैं उनमें इसी कंपनी का नाम छपा है। ऐसे में अब मामले की गंभीरता और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि मई में दबिश के दौरान टीम को भारी मात्रा में शराब की पेटियां, लाखों लेबल और ढक्कन बरामद हुए थे, जिन्हें सीज किया गया था। इसके अलावा 4500 बल्क लीटर अतिरिक्त एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (इएनए) भी बरामद हुआ था। इस मामले में कंपनी के कई अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि कुछ जमानत पर हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कहा किसैनवाला के समीप नदी में शराब के लेबल मिलने का मामला संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह लेबल कहां से आए थे और किसने इन्हें यहां फेंका है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें