शिवरात्रि पर्व को लेकर इन दिनों रानीताल पार्क के अंदर और बाहरी दीवारों पर रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। चार रोज पहले ही रानीताल पार्क की बाहरी दीवारों पर रंग रोगन किया गया। हैरानी की बात यह रही कि रंग रोगन के बाद दूसरे ठेकेदार ने टूटी रेलिंग की मरम्मत करनी शुरू कर दी। स्थानीय निवासी राकेश, मुकेश, आकाश, पंकज ने बताया कि रंग रोगन के बाद मरम्मत कार्य होने से रानीताल की दीवार अजीब लग रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार से यहां पर रंग रोगन का कार्य फिर से करवाया जाए।