नाहन के चंबा ग्राउंड में सोमवार को सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन की दो दिवसीय स्पोर्टस मीट का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने बताया कि इसमें पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनके बीच सिंपल रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, सैक रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, रिले रेस, खो-खो, और कबड्डी स्पर्धा का आयोजन हो रहा है।