गणतंत्र दिवस पर नाहन की कच्चा टैंक जामा मस्जिद पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां राष्ट्रीय गीत गाया, वहीं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन अंजुमन इस्लामिया सोसायटी की और से किया गया था। प्रधान बॉबी अहमद की अगुवाई में युवाओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविताएं भी पढ़ी।