शहर के पक्का टैंक में खुला वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी में खुशियों के रंग भर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती उम्र के साथ मिलने वाले अकेलेपन, दुख और परेशानियों से यहां आकर निजात मिल रही है। प्रदेश सरकार के सौजन्य और आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित किए जा रहे इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन व सुविधा के तमाम साधन मौजूद हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसी युक्त हॉल की व्यवस्था की गई है। इसमें सोफा, कुर्सियां, टीवी, पंखे, ठंडा-गर्म और मिक्स पानी की सुविधा दी जा रही है। सुबह 10 बजे से पांच बजे तक इस केंद्र को संचालित किया जा रहा है। शहर के करीब 260 वरिष्ठ नागरिक इस केंद्र में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। वरिष्ठ नागरिक फूलानंद, सुखदेव शर्मा, किशन सिंह कुंडलस कहा कहना है कि वह यहां आकर अपनी परेशानियां भूल जाती हैं। बेहतर माहौल मिल रहा है। यहां होने वाले सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा भी दिखाने का अवसर मिल रहा है। जब दोस्तों से मिलते हैं तो अकेलापन भूल जाते हैं। मैनेजर अर्चना सैनी ने बताया कि केंद्र का लोकार्पण 2017 में दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह ने किया था। शहर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी। इसे देखकर यह केंद्र स्थापित किया गया है। हमारी कोशिश वरिष्ठजनों को हर प्रकार की सुविधा देने की है।