फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: संस्कृत कॉलेज नाहन ने बंगाणा कॉलेज को 6 विकेट से हराया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुल-सी) प्रतियोगिता मंगलवार से एचपीसीए मैदान कोलर में शुरू हुई। गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन की ओर से 27 से 31 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त उपनिदेशक खेल और युवा मामले डॉ. बीआर तोमर ने किया। इस प्रतियोगिता में सिरमौर, ऊना और सोलन विद्यालयों की सात टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजबान गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय ने बंगाणा कॉलेज ऊना को 6 विकेट से हराया। संस्कृत महाविद्यालय के कैप्टन पवन कन्याल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बगाणा टीम 19.4 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के चार खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नाहन के राहुल ने 3, विशाल ने 2 और विवेक ने 1 विकेट हासिल किया। जवाब में 108 रन के लक्ष्य को संस्कृत महाविद्यालय नाहन की टीम ने 12.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पवन ने 16 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अविजित 36 रन बनाएं। इस पारी में पवन ने पांच गगनचंबी छक्के जड़े। इसके अलावा विवेक ने 13, प्रदीप ने 17, कार्तिक ने 7 और शिव ने 4 रन का योगदान अपनी टीम की जीत में दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ओंकार चंद, आचार्य डॉ. गिरिराज शर्मा, आयोजक सचिव नरेंद्र सिंह, प्रोफेसर मोहम्मद अली, पीटीए प्रधान रामकुमार, बंगाणा टीम प्रभारी नंदलाल, टीमों के खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें