फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बच्चों को वितरित किये स्कूल बैग

रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों की सहायता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनोग में 36 जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क बैग वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्ष सोना चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई की आवश्यक सामग्री जुटाने में असमर्थ रहते हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे लग्न और मेहनत से पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें। कुछ बच्चों के पास तो स्कूल की वर्दी भी नहीं है और न ही स्कूल में शौचालय व पीने के पानी की उपयुक्त व्यवस्था है, ऐसे में संगिनी द्वारा इस स्कूल को एक साल के लिए गोद लिया गया है। बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जायेगा ताकि संसाधनों की कमी के रहते इन बच्चों की पढाई में कोई बाधा न आय। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा द्वारा संगिनी का आभार जताया गया। इस मौके पर संगिनी की अध्यक्ष सोना चंदेल, सचिव रमा रैटका, सदस्य दीपा बंसल, स्वीटी जैन, श्यामा कुमार, पारुल गुजराल, विजय लक्ष्मी व नीलम शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें