फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पदोन्नत प्रवक्ताओं से जवाब तलब करना उचित नहीं, विद्यालय प्रवक्ता संघ ने नोटिस जारी करने पर जताया विरोध

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में पदोन्नत हुए प्रवक्ताओं को कारण बताओं नोटिस जारी करने का कड़ा विरोध किया है। प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर ने प्रेस बयान में कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति विभाग द्वारा संपूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद की गई हैं, अत: अब पदोन्नत प्रवक्ताओं को इस प्रकार से प्रताडि़त किया जाना उचित नहीं। राज्य चेयरमैन ने कहा कि वरिष्ठता और कनिष्ठता का निर्धारण करना विभाग का कार्य है न कि किसी शिक्षक का, अत: यदि विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की त्रुटि हुई है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जाए न कि पदोन्नत शिक्षकों से। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अजीबो गरीब परिस्थितियां विभाग द्वारा माननीय न्यायालयों के निर्देशों पर उचित समय पर उचित कार्यवाही न किए जाने के कारण बनी है और अभी आगे भी विभाग द्वारा ऐसी ही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें