शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रही छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अतिरिक्त एडवोकेट जनरल यशवर्धन चौहान विशेष अतिथि रहे। जबकि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में पांवटा ब्लॉक ने ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी हासिल की। छात्र स्कूल तारूवाला ने एथलेटिक्स ट्राफी अपने नाम की। इसी स्कूल के मुकेश कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस दौरान हुई स्पर्धाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहे खिलाडिय़ों को भी पुरस्कृत किया गया।