फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: इनिंग्स डे केयर सेंटर नाहन का नौवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

आस्था स्कूल नाहन के हॉल में बुधवार को इनिंग्स डे केयर सेंटर ने बुधवार को अपना 9वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। शहर के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के बहुमूल्य योगदान को सम्मान देना और उन्हें एक जीवंत मंच प्रदान करना रहा। समारोह में साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन डीएड प्रशिक्षु संगीता जायसवाल और इंदुबाला ने सुंदर ढंग से किया। इस दौरान वरिष्ठ जनों की मॉडलिंग, बैलून और प्रतिभा प्रदर्शन खेलों का आयोजन हुआ। इसमें निर्णायक की भूमिका शिक्षक मोमिना खान, सुमन कुमारी, शैलजा सैनी ने अदा की। विभिन्न स्पर्धाओं के बाद कई टाइटल भी प्रदान किये गए। शिक्षक मोनिका शर्मा ने बताया कि अशोक कुमार तोमर को मिस्टर पर्सनैलिटी, अलका मोहिंद्रा को मिसेज पर्सनैलिटी का खिताब प्रदान किया गया। वहीं, फूलोदेवी को मिसेज चार्मिंग, ललित शर्मा को मस्टर हैंडसम, रमेश धीमान को मिस्टर सिनियर सिटीजन नाहन, कविता कालिया को मिसेज सीनियर सिटीजन नाहन का खिताब दिया गया। प्रोमिला प्रभा और सुखेदव शर्मा को ऑल राउंड अवार्ड दिया गया। इस दौरान डीएड प्रशिक्षुओं ने सुंदर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इसमें प्रिया दत्त ने उड़े जब-जब जुल्फें तेरी, कंवारियों का दिल मचले.., गीत पर सुंदर नृत्य किया। वरिष्ठ नागरिक ललित शर्मा ने कोई सागर दिल को बहलाता नहीं..., वीएस गुरंग ने हमीं करें कोई सूरत उन्हें बुलाने की.., गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने स्थापना दिवस पर केक भी काटा। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व आस्था वेलफेयर सोसायटी के सदस्य संजीव शर्मा, ज्ञान चंद भट्टी समेत अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें