राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनोत में पिछले 6-7 महीनों से शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। विद्यालय में हर रोज सुबह 8:40 से 9:00 बजे तक विशेष एक्टिविटी करवाई जाती है, जिसने बच्चों के बीच स्कूल आने के प्रति भारी उत्साह भर दिया है। शुरुआत में यह गतिविधि बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू की गई थी, लेकिन अब यह उनका शौक बन चुका है। आलम यह है कि कई छात्र सुबह 8:40 की जगह 8:00 बजे ही विद्यालय पहुँच जाते हैं। इन क्रियाओं से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास हो रहा है, बल्कि वे खुश होकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।