फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने के फैसले पर भड़का नवभारत युवा संघ

हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने के फैसले का नवभारत युवा संघ ने कड़ा विरोध किया है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार का ये फैसला जनविरोधी है। सरकार ने यह फैसला किस आधार पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि क्या उसने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से इसकी मंजूरी ली है। भावन ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के नाम पहले से ही 118 बीघा जमीन उपलब्ध है, जहां पर एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण होना है। सरकार की नाकामी की वजह से नाहन मेडिकल कॉलेज का इतना बड़ा प्रोजेक्ट अधर में लटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज में पार्किंग की समस्या को भी दूर करने के लिए पशु चिकित्सालय की सात बीघा जमीन मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित होनी थी, जहां पर 400 गाडिय़ों को खड़ा करने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होना था। उन्होंने कहा कि इसका काम भी अभी तक सरकार शुरू नहीं करवा पाई। यही नहीं, एक निर्माणाधीन भवन जो कि 11 मंजिल का बनना था, उसका काम भी 3 साल से अधर में लटका पड़ा हुआ है। भावन ने सरकार को दो साल का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार दो साल के अंदर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर ले अन्यथा व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें