सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि चार लेबर कोट के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के कामगार भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ये कानून मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। आशीष कुमार ने कहा कि इसके बाद भी यदि सरकार ने श्रम कानूनों को लागू नहीं किया और चार लेबर कोड खत्म करने का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।