फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नारायण सिंह बोले- भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करवाने की साजिश रच रही कांग्रेस

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने ददाहू में भाजपा की एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में भी कांग्रेस हर रोज नए हथकंडे अपना कर भाजपा समर्पित प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करवाने की ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एआरओ पर दबाव बना कर ददाहू में बीडीसी की भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द करवाया है। वीरवार को ददाहू में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद की सभी चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रेणुका के विधायक विनय कुमार केवल रिबन काटने व उद्घाटन करने तक ही सीमित हैं। कांग्रेस शासन काल में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से निरंतर पिछड़ता ही जा रहा है और विनय कुमार को सत्ता सुख के सिवा क्षेत्र की जनता की कोई परवाह नहीं है। इस मौके पर मंडल महामंत्री दीपराम, खजान सिंह, भाजपा प्रत्याशी शिवानी, पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा रानी, पूर्ण चंद जोशी, अरुण गुप्ता, हरीश गर्ग, विकास गर्ग व आशू वालिया सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें