राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलाभूड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चे सम्मानित किए।