फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पारंपरिक पुजारी पुरोहित सभा की बैठक नाहन में आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Aug 2025 03:19 PM IST

पारंपरिक पुजारी पुरोहित सभा नाहन की बैठक बुधवार को हनुमान मंदिर नाहन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित लायक राम शास्त्री ने की। बैठक में नाहन शहर के सभी मंदिरों के पुजारी ने भाग लिया। शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आज नाहन शहर के सभी पुजारियों की यहां बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि यहां जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाए। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रात्रि 9:00 बजे के बाद अष्टमी तिथि नहीं होगी क्योंकि श्री कृष्ण जी का जन्म अष्टमी तिथि में मध्य रात्रि को हुआ था इसी कारण 15 अगस्त को मध्यरात्रि में ही अष्टमी तिथि होगी। उन्होंने गृहस्थ आश्रम के सभी सनातनियों से अपील की कि वह अपना श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 15 अगस्त को ही पूर्ण करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें