फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रेणुका बांध विस्थापितों को दिखाई जमीन और की गई निशानदेही

Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Mar 2026 02:47 PM IST

रेणुका बांध विस्थापितों को मंगलवार को डांडा अम्बोया में प्रबंधन ने जमीन दिखाई व इसकी निशानदेही की गई। जमीन सही न होने पर विस्थापितों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जमीन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कागजों में हमें जमीन कलाऊ जमीन बताई गई थी लेकिन यहां पर पानी की बूंद तक नहीं है। सड़क की कोई सुविधा नहीं है इसलिए डिमार्केशन के बीच में ही सभी विस्थापित अपनी नाराजगी जताते हुए घर वापस लौटे और एचपीसीएल द्वारा दिखाई की जमीन को पूरी तरीके से नकारा। योगी ठाकुर प्रेस सचिव रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने बताया कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाए और उन्हें सही जमीन दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें