नाहन शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौक में रविवार को खेड़ा महाराज समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कड़ी-चावल और खीर का प्रसाद बांटा गया। 150 के करीब लोगों ने खेड़ा महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। दरअसल नगर खेड़ा मंदिर समिति कई वर्षों से यहां भंडारे का आयोजन कर रही है। इस दौरान समिति पदाधिकारी एवं सदस्य राकेश गर्ग, गौरव अग्रवाल, संदीप मोगिया, अर्नव व सौरभ बत्रा ने प्रसाद वितरित किया।