फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: उद्योग मंत्री बोले- मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, आपदा की घड़ी में खुले मन से करें सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल दौरे पर हैं। नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। ऐसे में यह उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को भीषण प्राकृतिक आपदा से बनी संकट की इस घड़ी में खुले मन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री हिमाचल का साथ देंगे और रिलीफ के रूप में राशि जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री व अफसरशाही मौके पर धर्मशाला गए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। अभी तक साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है। आपदा में 250 के करीब लोगों ने जान गवाईं है। लोग बेघर हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें