फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन जेल में कार वाशिंग के साथ-साथ लोगों को मिलेगी सैलून, लॉन्ड्री व टेलरिंग की सुविधा

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में जल्द आम जनता को सैलून, लॉन्ड्री व टेलरिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसको लेकर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। यहां पहले ही प्रबंधन की ओर से परिसर में आम लोगों को कार वाशिंग की सुविधा उचित दामाें पर उपलब्ध करवाई है। अब इसके साथ ही यहां तीन अन्य सुविधाएं सैलून, लॉन्ड्री व टेलरिंग भी उपलब्ध होंगी। इसी कड़ी में सरकार की तरफ से यहां कार वाशिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। कार वाशिंग सुविधा उपलब्ध होते ही यहां शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गाड़ियां अधिक होने के चलते कई बार यहां काफी समय भी लगता है। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए अब जेल प्रबंधन यहां तीन अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रहा है ताकि खाली समय का सदुपयोग वाहन धारक कर सकें। इसको ध्यान में रखते हुए वाशिंग के साथ ही यहां सैलून, टेलरिंग व लॉन्ड्री की दुकानें खोली जाएंगी। इसको लेकर जल्द निर्माण कार्य शरू होगा। विभाग को इसके लिए बजट उपलब्ध हुआ है। दुकानें खुल जाने के बाद कार वासिंग के साथ ही यहां कपड़ा धुलाई, बालों की कटिंग व कपड़ों की सिलाई आदि के कार्य लोग करवा सकेंगे। बता दें कि आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में देशभर से सजा काट रहे कैदियों को सजा के दौरान कुशल बनाने को लेकर काम किया जा रहा है। प्रबंधन कैदियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके बाद उन्हें काम में भी व्यस्त रखा जाता है ताकि वह सजा पूरी होने के बाद जब वह बाहर समाज में जाएं तो अपना काम शुरू कर बेहतर जीवन जी सकें। इतना ही नहीं यहां सजा के दौरान काम करने पर उन्हें मेहनताना भी दिया जाता है। इससे कैदी अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पैसे कमाकर मासिक रूप से घर भेजते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदी बेकरी के उत्पाद, पशुपालन, सब्जी उगाने के साथ-साथ कार वाशिंग, कारपेंटर के काम करते हैं। दिवाली पर्व पर यहां विशेष मिठाइयां तैयार की जाती हैं। हाल ही में कैदियों के लिए यहां कंप्यूटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे उन्हें कंप्यूटर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जेल में तैयार किए गए उत्पादों को कैदी शहर के विभिन्न हिस्सों में बेचने के लिए भी जाते हैं। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के अधीक्षक भानू प्रकाश शर्मा ने कहा कि जेल में सजा काट रहे कैदियों को बारी-बारी से काम उपलब्ध करवाया जाता है ताकि वह सजा समाप्त होने के बाद बेहतर जीवन यापन कर सकें। इसी कड़ी में यहां तीन नई दुकानें लॉन्ड्री, सैलून व टेलरिंग की खोलने जा रहे हैं। जल्द इनका निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे यहां कार वाशिंग को आने वाले लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें