नाहन के कालीस्थान मंदिर में भाजपा के धारटीधार मंडल नाहन ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। इसमें पार्टी के राज्य प्रवक्ता विनय गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष धारटीधार संजय पुंडीर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। राज्य प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो को गिनवाते हुए उनको शहर व जिलावासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई दी।