फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सैनवाला में केक काटकर धूमधाम से मनाया बालिका दिवस

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन की ओर से ग्राम पंचायत सैनवाला के पंचायत घर में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आमवाला-सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जन्मदिन के गीत भी गाए। इस दौरान कई बालिकाएं भी मौजूद रहीं। उनको पौधे और उपहार भी प्रदान किये गए। इस मौके पर आमवाला निवासी रेखा व संजीव की पुत्री शानवी, सैनवाला निवासी सारिका देवी व अंकुश कुमार की पुत्री वामिका ठाकुर और सैनवाला निवासी अमित व पूजा की पुत्री जसप्रीत को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सरिता राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दया देवी, सोमलता, अंजु बाला, रक्षादेवी, सुमन देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें