फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नाहन में दिव्यांग बच्चों की खेलें आयेाजित

स्पेशल ओलंपिक भारत की सिरमौर इकाई ने बुधवार को नाहन में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर खेलों का आयोजन किया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। कोच किरण की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों ने कई तरह की स्पर्धाओं में भाग लिया। इस दौरान हुई 50 मीटर दौड़ में मासूम पहले, उमेश दूसरे व राहुल तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में रोहित पहले, मासूम दूसरे व रहीम तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में हेमचंद पहले, रहीम दूसरे व अंकित तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में संझू पहले, रोहित दूसरे व अनुराग तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में हर्षिता पहले, पायल दूसरे और चांदनी तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें