फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विकास कार्यों में 2024 से पहले हो चुकी राशि की निकासी, धरातल पर नहीं लगी ईंट

अंकेश डोगरा Updated Mon, 04 Aug 2025 07:10 PM IST

सिरमौर जिले के विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर विकास कार्यो में अनिमियतता बरतने और अकूत संपत्ति एकत्रित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आरोपों को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भवाई गांव के विजय पुत्र सुरजन सिंह व तपेंद्र सिंह पुत्र जीवन सिंह के नेतृत्व में नाहन में उपायुक्त सिरमौर से मिला और उनको पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विकास कार्यो में ग्राम पंचायत भवाई को पहला स्थान मिला है। पंचायत में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कई ऐसे भी कार्य हैं जिनकी राशि की निकासी 2024 से पहले हो चुकी है लेकिन धरातल पर एक ईंट भी नहीं लगी है। ऐसे कार्यो में हरिजन बस्ती का आंगनबाड़ी केंद्र, इंटरलॉक टाइल के साथ बनने वाली ड्रेन, अनेक गलियां, क्रेश बैरियर और अलग-अलग जगहों पर बनने वाली पुलिया शामिल हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर अवैध रूप से सचिव का कार्य करने, फ्रॉड हस्ताक्षर करने, बीपीएल सूची में रहते हुए करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने, परिवार के सदस्यों के खाते में मनरेगा की राशि आने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने उपायुक्त से इन सभी मामलों की जांच करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को यह भी बताया कि विकास कार्यो में बरती गई अनिमियतता को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जवाब भी मांगा गया है जो आज तक नहीं मिला है। यहां तक कि उन पर आरटीआई वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें