शमशेर स्कूल नाहन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत गणित व विज्ञान की मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि जागृत करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें वैज्ञानिक उपलब्धियों, आधुनिक तकनीकी विकास तथा विज्ञान के समाज में योगदान पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल की प्रशंसा की।