सिरमौर जिले में ढाई महीने से बारिश न होने के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सूखे की मार सबसे ज्यादा रबी सीजन की फसलों पर दिख रही है। गेहूं की बिजाई का कार्य ठप पड़ गया है, जबकि लहसुन और मटर की खड़ी फसलें भी मुरझाने लगी हैं। किसानों का कहना है कि लगातार सूखी पड़ रही मौसम की मार से खेतों की नमी खत्म हो चुकी है। ऐसे में बीज भी अंकुरित नहीं हो पा रहे। क्षेत्र में करीब 30 फीसदी भूमि ही सिंचित है, जबकि 70 फीसदी खेती पूरी तरह वर्षा जल पर आधारित है। ऐसे में लंबे समय से बारिश न होने से किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। धारटीधार और मैदानी इलाकों में किसानों की सबसे ज्यादा फसलें प्रभावित हो रही हैं।