स्कूल प्रवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक उच्च शिक्षा उपनिदशेक डॉ हिमेंद्र बाली के साथ हुई, जो दो घंटे तक चली। नाहन के प्रेसवार्ता के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. ईश्वर राही ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में शिक्षकों से जुड़े मसलों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की गई।