उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मापापड़ी, माध्यमिक पाठशाला पालियों और सलानी कटोला में शिक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान अधिकारी ने अध्यापकों के साथ बैठक भी की और कई अहम निर्देश शिक्षण व्यवस्था को लेकर दिए।