शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में शनिवार को नशा मुक्त जागरुकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नारों के माध्यम से बच्चों ने समाज को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस जागरुकता रैली में विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज, कल्पना देवी व ललिता कुमार और स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।