पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसके समापन समारोह का आगाज स्वयं सेवियों की परेड से हुआ। इसके बाद मुख्यातिथि प्रधानाचार्य निर्मला वर्मा ने सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद एनएसएस स्वयं सेवियों ने एनएसएस गीत बोलो सब वंदे मातरम.., की सुंदर प्रस्तुति दी। मंच का संचालन अनुपमा ने किया। स्वयंसेवी वंशिका ने एनएसएस रिपोर्ट की प्रस्तुति दी और सात दिन चली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वस्ति और आलिया ने हरियाणवी नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। साक्षी ने एकल गीत नैनो वाले ने.., की सुंदर प्रस्तुति दी। इस शिविर में 51 स्वयं सेवियों ने सातों दिन अलग-अलग गतिविधियों को अंजाम दिया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी सीमा रानी, अंजना शर्मा, ज्योतिका सोलंकी, ममता, हुकुम चौहान, हितेंद्र व समस्त स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।