फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में प्रदेश भर से जुटेंगे शतरंज खिलाड़ी

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विद्यालय के महासचिव और निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल को 8 और 9 अक्तूबर को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताा की मेजबानी करने का गौरव हासिल हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आई युवा प्रतिभाएं शतरंज बोर्ड पर अपनी रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसमें 30 से 40 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विद्यालय को टैलेटक्स के एलन परीक्षा केंद्र के रूप में भी चयनित किया गया है, जिसका आयोजन 5 अक्तूबर को होगा। इसमें उत्तर भारत के लगभग 300 विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी मंच है, जो छात्रों को प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपने ज्ञान, कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है। ये दोनों आयोजन प्रतिभाओं को पोषित करने और हमारे छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि सह-पाठ्यचर्या क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है भविष्य में विद्यालय प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्थान एलन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ व देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें