फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रेणुका क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर नहीं चली बसें, यात्री होते रहे परेशान

अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:36 PM IST

सिरमौर जिले के अधिकतर ग्रामीण रुटों पर वीरवार को बसें ना चलने से यात्रियों को भटकते देखा गया। कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर मंडी में आयोजित हुई जन संपर्क सम्मेलन में जिले भर से कार्यकर्ताओं को लाने व लेजाने के लिए निगम की से 26 बसों को मंडी भेजा गया था। वहीं कुछ एक निजी बसें भी इस सम्मेलन में लोगों को लाने वा लेजाने के लिए बुक की गई थी। जिसके चलते वीरवार को जहां पर शब्दों पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रेणुका क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रुट प्रभावित रहे जहां निगम की बसों को अपने रूटों पर नहीं भेजा गया। इनमें मुख्य तौर पर महिपुर, दीदबगड, लोदिया घाटी, थनगा ,द्राबिल व छौऊ बोगर आदि आधा दर्जन से अधिक रुट प्रभावित रहे। जहाँ निगम की बसों को भेजा ही नहीं गया और यात्रियों खास कर स्कूल, कालेज के बच्चों व कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पडी। दिलचस्प बात यह रही की निगम ने सम्मेलन में भेजी बसों को लेकर ग्रामीण रूटों पर ही कट लगा दिया यात्री सड़कोवा बस पड़ाव पर खड़े बेसन के प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। अड्डा प्रभारी ददाहू बलि राम ने बताया कि क्षेत्र के केवल छह-सात रुट ही प्रभावित हुए हैं। लोकल रुटों पर ही निगम की बसों को नहीं भेजा गया है। शेष रूट नियमित रूप से चलाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें