डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को दो नई आईएफटीएंबुलेंस मिली हैं। यह एंबुलेंस अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लेस है, जो यहां रेफर मरीजों को चंडीगढ़ और अन्य अस्पतालों में पहुचाएंगी। कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें कार्यात्मक (फंक्शनल) कर दिया है। दरअसल, लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की भारी कमी थी। जो एंबुलेंस यहां चल रही हैं उनमें आधुनिक सुविधाएं नहीं थी। ऐसे में खासकर मेडिकल कॉलेज से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार गंभीर मरीजों को निजी वाहनों में ले जाने तक की नौबत आ जाती थी। नई एंबुलेंस मिलने से अब यह समस्या काफी हद तक कम होगी। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने पुष्टि की है।