फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: संस्कृत कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

अखिल विद्यार्थी परिषद की संस्कृत कॉलेज नाहन इकाई ने धर्मशाला में विधानसभा घेराव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ दुरव्यवहार करने का आरोप लगाया है। अपने आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने वीरवार को संस्कृत कॉलेज में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन करना कार्यकर्ताओं का हक है, सरकार ने कायरतापूर्ण व्यवहार करते हुए उन पर अत्याधिक बल का प्रयोग किया। इससे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गंभीर घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति को दबाने का प्रयास किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिस प्रकार की शक्ति का प्रयोग किया गया, वह उनकी नजर में पूर्णत: अनुचित, अवैधानिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के दौरान पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र टिप्पणी और मारपीट जैसी असंवैधानिक हरकतें कीं। उन्होंने सरकार से पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें