फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शिलाई में 26 जनवरी को होगा सैनिक सम्मान कार्यक्रम

एकल अभियान गतिविधि विभाग, संभाग दक्षिण हिमाचल, भाग सिरमौर की ओर से 26 जनवरी को शिलाई में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त व शहीद सैनिक के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आगाज तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द्वारा एकल अभियान और संगठन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अभियान प्रमुख सुनील ठाकुर, संभाग से कपिल शर्मा, भाग से अभियान प्रमुख दिनेश कुमार व कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें