कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन की ओर से जीका प्रोजेक्ट के तहत रविवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने किसान और महिलाओं के अलावा विभिन्न एनजीओ की ओर से लगाई गई खाद्य पदार्थ, अनाज, दालें, पावर वीडर, सिंचाई उपकरणों समेत अन्य प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके पर उपायुक्त ने सोलन और सिरमौर जिले के प्रगतिशील किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभाग के डॉ. राजेंद्र ठाकुर, डॉ. राजकुमार, डॉ. साहब सिंह वर्मा समेत जीका और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।