सिरमौर जिला के हरिपुरधार में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल 20 मरीजों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में लाया गया। इनमें तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि तीन को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। 14 मरीजों का मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो और सर्जरी वार्ड में उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक एमएस डॉ. नवीन गुप्ता ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों उपचार किया जा रहा है। यहां दाखिल मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।