नर्सिंग स्कूल नाहन की छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, हरियाणवीं नृत्य कर समा बाधां। मौक था नाहन के नर्सिंग स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का। इस दौरान एक के बाद एक प्रस्तुति से छात्राओं ने उपस्थित मुख्यातिथि व मेडिकल कॉलेज के अन्य स्टाफ के हाथों से तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने बताया कि नई प्रशिक्षु छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य, संयुक्त निदेशक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।