स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक कृष्णा राठौर ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बच्चों को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और दुष्प्रभाव बताए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे, स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।