जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में शनिवार को नाहन नगर का विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजित किया गया। इसमें हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि मुख्य वक्ता रहे। सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और लोग इसमें शामिल रहे। इस दौरान हनुमान चालीसा, शब्द कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्कूल के बच्चों ने मनभावन और प्रेरणावर्धक प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने बारी-बारी से लोगों को संबाधित किया। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को स्थापित हुए 100 वर्ष हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में देश भर में शताब्दी समारोह में हिंदू सम्मेलन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चौगान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।