फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: विधायक अजय सोलंकी ने धीड़ा से मोरियों-नदाली-नियोंन सड़क का किया लोकार्पण

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित धीड़ा से मोरियों-नदाली-नियोंन सड़क का लोकार्पण करके इसे जनता के सुपुर्द किया। यह सड़क चार करोड़ की लागत से तैयार हुई है। सड़क के बनने से ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग पूरी हुई। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर विधायक सोलंकी ने लोगों को सड़क मिलने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सड़क सभी के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। विशेषकर उनका जिन्होंने इसके लिए जमीन दान की। उन्होंने कहा कि इसे विधायक प्राथमिकता की द्वितीय चरण योजना में शामिल कर लिया गया है, इसके लिए बजट का प्रावधान भी शीघ्र किया जाएगा ताकि इसे पक्का करके अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इससे पूर्व विधायक अजय सोलंकी ने इस मार्ग पर बस चलाने को लेकर बस के ट्रायल को भी हरी झंडी दिखाई और खुद भी इसी बस में बैठकर आयोजन स्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा, राजीव ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, संजय चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें