फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अपनी विफलताओं को स्वीकार कर रहे विधायक अजय सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने जड़े आरोप

मेडिकल कॉलेज नाहन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी जंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस जहां लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे शहर से बाहर शिफ्ट करने की बात कह रही है, वहीं भाजपा को नेता भवन के यथावत निर्माण पर जोर दे रहे है। बुधवार को नाहन के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को नाहन से बाहर करना तर्कसंगत नहीं है। शहर की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने के विरोध में भाजपा और विभिन्न संगठनों ने गत दिनों बड़ा चौक में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस पर कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी की ओर से जारी बयान हास्यास्पद है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, प्रीतमोहन शर्मा, भावन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें