सिरमौर किसान सभा कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नाहन में डीसी से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामल राजेंद्र ठाकुर, सतपाल मान ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर वंचित किसानों को पांच बीघा भूमि देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस विषय जल्द नीति बनाई जाए, ताकि भूमिहीन किसानों को पांच बीघा भूमि मिल सके।