जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शनिवार को ददाहू में विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महासचिव चतर सिंह ठाकुर ने बताया कि जगत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर ठाकुर महालेखाकार, जगपाल सिंह को सह सचिव, सतपाल सिंह को मुख्य सलाहकार और रूपराज कमल को संरक्षक बनाया गया। सुरेंद्र शर्मा, अनिल तोमर, गुमान सिंह, सुरेश तोमर, सुनील तोमर, सुरेंद्र मेहता को उपप्रधान, चमन लाल और गोपाल सिंह को सहायक सचिव, कांता देवी को कार्यालय सचिव, सोम दत्त, नीरज रमौल, रामगोपाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। यशवंत सिंह, कमलेश ठाकुर, ब्रह्मानंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सेवा राम तोमर को सलाहकार, सोहन सिंह, संगीता राणा और नेत्र सिंह को लेखाकार बनाया गया। रघुवीर सिंह, मनोज सागर, नरेश शर्मा को संगठन मंत्री, मीनाक्षी राणा, सुरेश चौहान, मदन लाल, जागर सिंह को प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश, नीलकंठ और वेदन प्रकाश को प्रेस सचिव, कुलदीप भंडारी, रमेश कुमार और नेतर सिंह को भंडारण नियंत्रक, हरि चंद, गुमान सिंह, प्रवेश शर्मा, विरेंद्र शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा बीना कंवर को राजकी प्राथमिक शिक्षक महिला संघ का अध्यक्ष और बिरमा देवी को महासचिव बनाया गया।