औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की मारकंडा नदी में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष सुलेमान, यशपाल, मो. यामीन, पूर्व प्रधान राजेश चौहान सहित भारी संख्या में आए लोगों ने कहा कि कालाअंब में मारकंडा नदी पर दिन-रात बेखौफ अवैध खनन हो रहा है। संबंधित विभाग इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यहां बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते ऐसे लोगों पर मामला दर्ज किया जाए। उधर, उपायुक्त सिरमौर ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।