राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मापापड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम व चरित्र निर्माण पर जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया चलाते समय सचेत रहने का भी आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू परमार ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी मुख्यातिथि डीएसपी को पुलिस की पाठशाला स्मृति चिन्ह व डायरी देकर सम्मानित किया, जबकि प्रधानाचार्य को पुस्तकालय के लिए सामान्य ज्ञान पुस्तकें प्रदान कीं।