शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने की। आम सभा में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें शशिबाला को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य को सदस्य सचिव बनाया गया। इसके अलावा मनीषा, राधा देवी, किरण देवी, पूजा देवी, शीला, सीमा देवी, श्यामा, कमलेश, शांता, रीना देवी को सदस्य जबकि पार्षद वीरेंद्र पासी को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया। प्रधानचार्य राजकुमार चौहान ने अभिभावकों को सरकार की ओर से स्कूलों में प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल के विकास और शैक्षणिक कार्यो में स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका और उनके योगदान के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य ने उम्मीद जाहिर की कि सभी अभिभावक स्कूल के विकास कार्यो और शैक्षणिक कार्यो में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से स्कूल में होने वाले बैठकों में शामिल होने और स्कूल में दी जा रही सुविधाओं को दूसरे लोगों तक पहुंचान का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधन समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष शशि बाला ने स्कूल के सभी कार्यो में सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर शिक्षक विनोद गौतम, दीपक कुमार, शिवानी चौहान समेत अभिभावक नौशाद अली आदि मौजूद रहे।