फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भीषण गर्मी के चलते स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन, एसडीएम पांवटा ने जारी किए आदेश

पिछले दो तीन से उपमंडल में भीषण गर्मी को देखते हुए पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार उपमंडल के सभी मैदानी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों का समय निर्धारित किया गया है। कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधियां जैसे खेलकूद एवं प्रार्थना सभा धूप में आयोजित न की जाएं। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। पंखों एवं अन्य शीतलन व्यवस्था सुचारु रहें। प्राथमिक उपचार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आगामी आदेशों तक ये आदेश प्रभावी रहेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। हालांकि पांवटा साहिब उपमंडल के उपरी पहाड़ी इलाकों में ये निर्णय लागू नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें